28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियामानसून सत्र पहले रिजिजू ने एनसीपीआई फ्लोर लीडर को बुलाया बैठक !

मानसून सत्र पहले रिजिजू ने एनसीपीआई फ्लोर लीडर को बुलाया बैठक !

रिजिजू ने अपने पत्र में कहा कि उन्हें जानकारी है कि सुदीप बंद्योपाध्याय समेत 20 सांसद हाल ही में नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए हैं।

Google News Follow
संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने सभी राजनीतिक दलों के साथ समन्वय की कवायद तेज कर दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय को पत्र लिखकर 19 जुलाई को होने वाली सर्वदलीय फ्लोर लीडर्स की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

रिजिजू ने अपने पत्र में कहा कि उन्हें जानकारी है कि सुदीप बंद्योपाध्याय समेत 20 सांसद हाल ही में नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए हैं। पार्टी ने लोकसभा अध्यक्ष से आधिकारिक मान्यता देने का अनुरोध भी किया है, जो फिलहाल उनके विचाराधीन है।

पत्र में संसदीय कार्य मंत्री ने लिखा कि आगामी मानसून सत्र के दौरान संसद में उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों और विधायी कार्यों पर चर्चा के लिए लोकसभा और राज्यसभा के विभिन्न राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक रविवार, 19 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष (मेन कमेटी रूम) में आयोजित होगी।

किरण रिजिजू ने पत्र में सुदीप बंद्योपाध्याय से संसद के दोनों सदनों के सुचारु संचालन में सहयोग की अपील की है। उन्होंने एनसीपीआई की नामित मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) डॉ. काकोली घोष दस्तीदार से भी बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।

पत्र के अंत में रिजिजू ने दोनों नेताओं की बैठक में भागीदारी की उम्मीद जताते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया है। यह बैठक संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार और विपक्ष के बीच संवाद स्थापित करने तथा सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

केदारनाथ मार्ग पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा, रेड अलर्ट पर रोकी जा सकती है यात्रा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें