30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाआईआरजीसी का दावा, 'बहरीन में अमेजन के डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट किया'!

आईआरजीसी का दावा, ‘बहरीन में अमेजन के डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट किया’!

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी ईरान में स्थित निर्माणाधीन दारखोविन परमाणु स्थल को सोमवार को अमेरिकी सैन्य हमले में नुकसान पहुंचा। ईरान का कहना है कि यह केंद्र अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी व्यवस्था के तहत था।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका द्वारा दक्षिणी ईरान में निर्माणाधीन दारखोविन परमाणु केंद्र पर किए गए हमले के जवाब में बहरीन में अमेरिकी कंपनी अमेजन के केंद्रीय डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर को मिसाइल हमले में नष्ट कर दिया।

आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के हवाले से फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस अभियान में कई क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिन्होंने बहरीन में स्थित अमेजन के केंद्रीय डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया और उसे नष्ट कर दिया।

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी ईरान में स्थित निर्माणाधीन दारखोविन परमाणु स्थल को सोमवार को अमेरिकी सैन्य हमले में नुकसान पहुंचा। ईरान का कहना है कि यह केंद्र अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी व्यवस्था के तहत था।

आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमले के दौरान एक मिसाइल रक्षा रडार प्रणाली को नष्ट कर दिया और एक सुरक्षित विमान शेल्टर में मौजूद एफ-15 लड़ाकू विमान को भी नुकसान पहुंचाया।

अपने बयान में आईआरजीसी ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ और व्यापक मिसाइल एवं ड्रोन हमलों की चेतावनी दी। संगठन ने अमेरिकी सेना से क्षेत्र छोड़ने की अपील की, ताकि आगे होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

एक अलग बयान में आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने कुवैत के अहमद अल-जाबेर एयर बेस पर अमेरिकी वायु रक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सिस्टम को निशाना बनाया। इसमें शुरुआती चेतावनी रडार, मिसाइल रक्षा रडार प्रणाली, एएन/एफपीएस-117 रडार, पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और अमेरिकी वायु रक्षा अभियानों को समर्थन देने वाली उपग्रह संचार प्रणाली शामिल होने का दावा किया गया।

आईआरजीसी ने कहा कि इन रडार प्रणालियों को निष्क्रिय करने के बाद अब दुश्मन को “ड्रोन और मिसाइल हमलों की अधिक निर्णायक और अधिक विनाशकारी हमलों” के लिए तैयार रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,353फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें