30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियाप्रेगनेंट महिलाओं को कब लगवाना चाहिए कोरोना टीका, गाइडलाइन जारी

प्रेगनेंट महिलाओं को कब लगवाना चाहिए कोरोना टीका, गाइडलाइन जारी

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेगनेंट महिलाओं के टीकाकरण को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तीन दिन पहले ही सरकार ने कहा था कि गर्भवती महिलाओं को कोविड​​​-19 टीका लगाया जा सकता है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किए और कहा कि गर्भावस्था से कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ता है। गाइडलाइन में कहा गया है कि ज्यादातर गर्भवती महिलाएं असिंटोमेटिक होंगी या उनमें हल्के लक्षण नजर आएंगे, पर उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ सकता है और इससे भ्रूण भी प्रभावित हो सकता है।

यह महत्वपूर्ण है कि वे COVID-19 से खुद को बचाने के लिए सभी सावधानी बरतें, जिसमें COVID के खिलाफ टीकाकरण भी शामिल है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि गर्भवती महिला को COVID-19 के टीके लेने चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि गर्भावस्था के दौरान यदि कोई महिला COVID-19 से संक्रमित हो गई है, तो उसे प्रसव के तुरंत बाद टीका लगाया जाना चाहिए। क्या COVID-19 टीकों का कोई दुष्प्रभाव है, इस पर मंत्रालय ने कहा कि उपलब्ध COVID-19 टीके सुरक्षित हैं और टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को COVID-19 बीमारी से बचाता है।

गाइडलाइन
किसी भी दवा की तरह एक टीके के दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो सामान्य रूप से हल्के होते हैं। वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला को हल्का बुखार हो सकता है, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द हो सकता है या 1-3 दिनों तक अस्वस्थ महसूस हो सकते हैं।
गाइडलाइन में कहा गया है कि भ्रूण और बच्चे के लिए टीके के दीर्घकालिक प्रतिकूल प्रभाव और सुरक्षा अभी तक स्थापित नहीं हुई है। बहुत कम (1-5 लाख में से एक) गर्भवती महिलाओं को COVID-19 टीकाकरण प्राप्त करने के 20 दिनों के भीतर कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें