30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमक्राईमनामाउलझी गुत्थी:14वीं मंजिल से गिरकर मुंबई के मॉडल मौत,यह है मामला ...  

उलझी गुत्थी:14वीं मंजिल से गिरकर मुंबई के मॉडल मौत,यह है मामला …  

Google News Follow

ग्रेटर नोएडा। मुंबई में मॉडलिंग करने वाली एक युवती की ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में सोमवार रात 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती अपनी बहन के पास आई थी। पुलिस के अनुसार यह मामला सुसाइट का है। हालांकि मौके से कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं किया गया है।
बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार रात उन्हें पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में 14 वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पुलिस ने लोगों व सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की। युवती की पहचान मुंबई में मॉडलिंग करने वाली प्रिया उर्फ भावना गौतम  (24) के रूप में हुई। प्रिया मूल रूप से दिल्ली मयूर विहार फेस-3 निवासी थी। वह सोसायटी में रहने वाली अपनी बहन प्रियंका के घर आई हुई थी। एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने देर रात कोई शिकायत नहीं दी है। प्राथमिक जांच में मॉडल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल का एक पुरुष मित्र मुंबई से आया था उसको लेकर परिजनों ने इसे डांटा था, जिसके बाद पुरुष मित्र वापस लौट गया था और यह नाराज हो गई थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें