28 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामापूर्वोत्तर में सेना की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ के नशीले पदार्थ व...

पूर्वोत्तर में सेना की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ के नशीले पदार्थ व प्रतिबंधित सामग्री बरामद!

यहां खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाए गए। इस अभियान के तहत पूरे अगस्त महीने के दौरान सेना ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
पूर्वोत्तर राज्यों में मादक पदार्थों और प्रतिबंधित सामान की तस्करी के खिलाफ भारतीय सेना ने व्यापक अभियान चलाया है। इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने 300 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित सामान बरामद किए हैं। यहां हेरोइन, अफीम, मॉर्फिन व ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। मणिपुर, असम और मिजोरम के अलग-अलग जिलों में यह कार्रवाई की गई।

यहां खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाए गए। इस अभियान के तहत पूरे अगस्त महीने के दौरान सेना ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। सेना की स्पीयर कोर के अंतर्गत भारतीय सेना और असम राइफल्स के फॉर्मेशन ने विभिन्न स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर यह एक्शन लिया। बरामदगी में बड़ी मात्रा में हेरोइन, याबा और मेथम्फेटामाइन की गोलियां, अफीम, मॉर्फिन, ब्राउन शुगर, पॉपी सीड्स, सिगरेट तथा बिना हिसाब की नकदी शामिल है।

सेना के मुताबिक मणिपुर में ये अभियान चुराचांदपुर, सेनापति और कामजोंग जिलों में चलाए गए। इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की। विभिन्न अभियानों के दौरान बरामद नशीले पदार्थों में 1.32 किलोग्राम हेरोइन 7.7 लाख मेथम्फेटामाइन की गोलियां, 13.23 किलोग्राम अफीम, 8.22 किलोग्राम मॉर्फिन और 360 ग्राम ब्राउन शुगर शामिल हैं।

सुरक्षा बलों के अभियानों में 11,630 किलोग्राम पॉपी सीड्स तथा 4.5 लाख सिगरेट स्टिक भी बरामद की गईं। इसके अलावा 75.025 लाख रुपये की बिना हिसाब की नकदी भी सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। असम के कछार और श्रीभूमि जिलों में भी सेना और असम राइफल्स ने राज्य पुलिस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाए। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य प्रतिबंधित सामान की आवाजाही पर रोक लगाना था।

वहीं, मिजोरम में आइजोल और चंपई जिलों में भी खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाए गए। इन अभियानों में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों और प्रतिबंधित सामान की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की है। इन अभियानों की खास बात यह रही कि भारतीय सेना और असम राइफल्स ने पुलिस और नागरिक एजेंसियों के साथ समन्वय करके सभी कार्रवाई की।

खुफिया जानकारी को साझा करने और उसके आधार पर संयुक्त अभियान चलाने से तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई संभव हुई। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से पूर्वोत्तर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रयासों को मजबूती मिली है। 300 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की बरामदगी तस्करी के खिलाफ इन अभियानों के बड़े प्रभाव को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें