30.4 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाशेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरा, सेंसेक्स 813 अंक लुढ़का!

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरा, सेंसेक्स 813 अंक लुढ़का!

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई।

Google News Follow
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और ब्रेंट क्रूड के 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचने के कारण भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई।

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 813.35 अंकों यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 74,764.23 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 203.60 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,431.50 पर आ गया।

दिन के सत्र में सेंसेक्स अपने पिछले बंद 75,577.58 से 361.36 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 75,216.22 पर खुला, और कारोबारी सत्र में यह 1 प्रतिशत यानी 813.35 अंक लुढ़ककर 74,764.23 पर पहुंच गया, जो दिन का सबसे निम्नतम स्तर है।

वहीं, निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,635.10 से 113 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 23,522.05 पर खुला और दिन के कारोबार में एक समय यह 203.6 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,431.50 के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.51 प्रतिशत और 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रदर्शन भी कमजोर रहा, जिनमें क्रमशः 2.23 प्रतिशत और 1.23 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मीडिया और निफ्टी फार्मा भी कमजोरी के साथ बंद हुए। जबकि इसके विपरीत, निफ्टी मेटल में 1.79 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

निफ्टी50 इंडेक्स में अदाणी इंटरप्राइजेज, मैक्स हेल्थ, अदाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, टाटा स्टील, हिंडाल्को, अपोलो हॉस्पिटल और एनटीपीसी के शेयरों में 5-1 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई और ये दिन के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियां रहीं।

एक मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि बाजार अब मिडिल ईस्ट में लंबे समय तक चलने वाले टकराव को ध्यान में रखकर कीमतें तय कर रहे हैं; उम्मीद है कि लगातार जारी लड़ाई और जवाबी कार्रवाई की वजह से निकट भविष्य में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी।

एक्सपर्ट ने कहा कि लगातार बनी हुई भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण प्रमुख केंद्रीय बैंकों के लिए विकास और महंगाई के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है, जबकि ऊर्जा की बढ़ती लागत आर्थिक गतिविधियों और कीमतों में स्थिरता, दोनों के लिए जोखिम पैदा कर रही है।

एक्सपर्ट के अनुसार, बॉन्ड यील्ड और करेंसी में उतार-चढ़ाव बने रहने के कारण, निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने की संभावना है, जिससे जोखिम लेने की उनकी इच्छा सीमित होगी और बाजार का मूड भी दबा हुआ रहेगा।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें