28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियापश्चिम रेलवे वलसाड–गोमती नगर के बीच चलाएगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन!

पश्चिम रेलवे वलसाड–गोमती नगर के बीच चलाएगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन!

ट्रेन संख्या 05034 वलसाड–गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को वलसाड से रात 10:15 बजे रवाना होगी और गुरुवार को सुबह 2:00 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
दिवाली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने वलसाड और गोमती नगर के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 16 फेरे लगाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05034/05033 वलसाड–गोमती नगर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन अक्टूबर और नवंबर 2026 में किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 05034 वलसाड–गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को वलसाड से रात 10:15 बजे रवाना होगी और गुरुवार को सुबह 2:00 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 05033 गोमती नगर–वलसाड स्पेशल प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।

दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित 2-टियर, वातानुकूलित 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध होंगे।

ट्रेन संख्या 05034 की बुकिंग 18 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें