28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाकृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों संग मनाया मोदी जन्मदिन, बांटी 500 ई-स्कूटी!

कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों संग मनाया मोदी जन्मदिन, बांटी 500 ई-स्कूटी!

इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवाजाही को आसान बनाना बताया गया।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गरीब और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को करीब 500 ई-स्कूटी निःशुल्क वितरित कीं। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवाजाही को आसान बनाना बताया गया।

वहीं, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहायता और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कृष्णपाल गुर्जर ने आईएएनएस से कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ अभियान के रूप में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाने का निर्णय लिया गया है। आज उसकी शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को अपना संकल्प बनाया, जनसेवा को अपना धर्म बनाया और जन कल्याण के लिए अपने आप को समर्पित किया। ऐसे प्रधान सेवक के जन्मदिन के अवसर पर हमने फरीदाबाद में रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया है। साथ ही, हमने इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के लिए थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को बुलाया है। इसके अलावा, 500 दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी योजनाओं के माध्यम से पीएम मोदी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम किया है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में गरीब, दिव्यांग और असहाय लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और प्रयास किए गए हैं।

इससे पहले, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रसेवा को अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें