भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। अब ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने के लिए कोई भी ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ 3 दिनों के लिए है। दरअसल, 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर के बैंकों में काम करने वाले कर्मचारी देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) करेंगे।
इस दौरान 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों से ATM ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है। SBI ने कहा कि हड़ताल के दौरान देश में किसी भी बैंक के ATM से किए गए ट्रांजैक्शन पर ATM ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका मतलब है कि ग्राहक अपनी कैश की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं और उन्हें उस फीस की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी जो आम तौर पर मासिक मुफ्त सीमा खत्म होने के बाद लगती है।
SBI ने एडवाइजरी में कहा, “हम हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, फिर भी ग्राहकों से अनुरोध है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले ही जरूरी बैंकिंग लेन-देन पूरे कर लें। कैश की जरूरतों के लिए ATM/ADWM का इस्तेमाल करें। कस्टमर सर्विस पॉइंट्स (CSPs) का उपयोग करें। और इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI व अन्य डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दें।”
रविवार के लिए यूनियनों ने जताई आपत्ति
सरकार ने सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) और रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) को रविवार, 27 सितंबर को खुले रहने का निर्देश दिया है। हालांकि बैंक कर्मचारियों के प्रमुख यूनियन तीन दिन की हड़ताल पर जाने और कर्मचारियों से रविवार को ऑफिस न आने के लिए कहने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें-




