32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभाजपा को मनाने में क्यों जुटी है शिवसेना? मॉनसून सत्र कल से

भाजपा को मनाने में क्यों जुटी है शिवसेना? मॉनसून सत्र कल से

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिन का मॉनसून सत्र 5 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्षी दल बीजेपी के मन में अगर महाराष्ट्र के लोगों का हित है तो उसे मानसून सत्र सुगमता से चलने देना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा,‘हल्ला-हंगामा सरकार को घेरने का सही तरीका नहीं है। दूसरा पक्ष भी ऐसे हथकंडे अपना सकता है। इससे टीकाकरण, कोविड-19, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की समस्याएं नहीं सुलझेंगी।’उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास चर्चा के लिए कई मुद्दे और जनता की कई समस्याएं हैं।

शनिवार को बीजेपी नेता आशीष शेलार के साथ अपनी मुलाकात की खबर पर राउत ने कहा, ‘इस तरह की अफवाहें जितनी ज्यादा फैलेंगी, एमवीए गठबंधन उतना ही मजबूत होगा।’ शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे बीच राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन अगर हम सार्वजनिक कार्यक्रमों में आमने-सामने आते हैं तो दुआ-सलाम जरूर करेंगे। मैं शेलार के साथ सबके सामने भी कॉफी पीता हूं।’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें