भारत की लवलीना बोरगोहेन ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में ‘गोल्डन’ पंच मारकर इतिहास रच दिया है। महिला बॉक्सिंग के 75 kg वेट कैटेगरी के फाइनल में लवलीना ने चीन की बाओ झीयी को हराकर भारत के खाते में गोल्ड मेडल डाला।
खास बात यह है कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर देश के लिए अपना सुनहरा सपना पूरा किया। इस कामयाबी के साथ ही लवलीना एशियन गेम्स के इतिहास में महिला बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय एथलीट बन गई हैं।
इससे पहले मैरी कॉम ने 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। अब लवलीना भी गोल्ड मेडल जीतकर मैरी कॉम की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
कॉम्पिटिशन के 13वें दिन भारत की कुल मेडल टैली 70 हो गई है। इसमें 12 गोल्ड मेडल शामिल हैं। भारत अब मेडल टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें-
फ्रांस में नौसेना का त्रिशूल, ‘वरुण’ में दिखी भारत-फ्रांस की समुद्री साझेदारी!



