आईसीसी ने एक बयान में कहा, “खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित है) के अनुसार, अगर कोई टीम तय समय में ओवर नहीं फेंक पाती है, तो उसके खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।”
दोनों कप्तानों ने अपनी गलती मान ली और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने यह जुर्माना लगाया है। ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इबे शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाए थे।
वेस्टइंडीज तीन मैचों की सीरीज पहले ही 0-2 से हारकर आखिरी वनडे में उतरी थी, लेकिन उन्होंने भारत दौरे के वनडे चरण का समापन एक ऐतिहासिक जीत और रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के साथ किया।
होप वेस्टइंडीज की ओर से 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बने। इसके साथ ही रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में उन्होंने ब्रायन लारा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।



