मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सांसद सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहे हैं। पुलिस ने ऑल इंडिया रेडियो के बाहर विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। राहुल गांधी हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेकर बस में बैठाया है।
#WATCH | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra detained during INDIA bloc MPs’ protest march to the Election Commission of India https://t.co/mZ64WwxAbl
— ANI (@ANI) October 6, 2026
सांसद सेव डेमोक्रेसी का बैनर लेकर पहुंचे। ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में नई संसद से चुनाव आयोग तक के मार्च में AAP और DMK शामिल नहीं है। इससे पहले INDIA गठबंधन ने 11 अगस्त 2025 को भी संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi waves the Tricolour as he climbs atop a police barrier during INDIA bloc MPs’ protest against the Election Commission of India https://t.co/vOETGpjXFH
— ANI (@ANI) October 6, 2026
जया बच्चन PDA से संबंधित पोस्टर लेकर पहुंचीं
सपा सांसद जया बच्चन PDA के वोट काटने के दावे वाला पोस्टर लेकर आई हैं। PDA यानी, P से पिछड़ा (OBC), D से दलित और A से अल्पसंख्यक। यूपी में OBC की आबादी करीब 40-45%, दलित करीब 21% और मुस्लिम करीब 19% हैं। इस तरह PDA के दायरे में यूपी की करीब 80% आबादी आती है। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा को करीब 34% वोट मिले और पार्टी ने 37 सीटें जीतीं। ऐसे में सपा का फोकस PDA के जरिए सिर्फ अपने पारंपरिक यादव-मुस्लिम वोट पर नहीं, बल्कि गैर-यादव OBC और दलित वोटों को भी साथ जोड़ने पर है। यही वजह है कि पार्टी लगातार PDA के जरिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें-
इज़राइल फ़्लाईदुबई के ‘उस’ प्लेन को मार गिराने के लिए तैयार था



