27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाफर्जी आधार सेंटर का भंडाफोड़, 2 बांग्लादेशी समेत 3 गिरफ्तार

फर्जी आधार सेंटर का भंडाफोड़, 2 बांग्लादेशी समेत 3 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में पुलिस का छापा

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस ने अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले एक केंद्र का पता लगाया है। कार्रवाई के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 28 से अधिक संदिग्ध आधार कार्ड और कई जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामला माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के शिशाबाड़ी इलाके का है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को शुकना आर्मी इंटेलिजेंस और माटीगाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने शिशाबाड़ी इलाके में छापेमारी की। एक निजी मकान में अवैध रूप से आधार नामांकन केंद्र चलाए जाने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के दौरान बांग्लादेशी नागरिक सुशील राय और नीलफामारी निवासी लिटु महांतो को गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि दोनों भारतीय पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड बनवाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों करीब दो वर्षों से शिशाबाड़ी इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे। आधार कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने कथित तौर पर 10-10 हजार रुपये दिए थे।

पुलिस के पहुंचने से पहले केंद्र का मुख्य संचालक रिपन राय मौके से फरार हो गया। उसकी पत्नी पवित्रा रानी राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान 28 से अधिक संदिग्ध या अवैध तरीके से बनाए गए आधार कार्ड और उनसे जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, 5 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें