27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामापाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, दो की...

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, दो की मौत!

पाकिस्तानी दैनिक डॉन ने बताया कि सोमवार को क्वेटा में तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पाकिस्तान सेना के दो पायलट शहीद हो गए।

Google News Follow
पाकिस्तान के अशांत माने जाने वाले प्रांत बलूचिस्तान में सोमवार को सेना का एक प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सवार दोनों पायलट हादसे का शिकार हो गए। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने इसकी जानकारी दी।

पाकिस्तानी दैनिक डॉन ने बताया कि सोमवार को क्वेटा में तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पाकिस्तान सेना के दो पायलट शहीद हो गए।

आईएसपीआर ने एक बयान में कहा, “दोपहर के समय, तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक मुश्शक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया।”

आगे कहा कि इस क्रैश में दोनों पायलट इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) मेजर हुसनैन शहजाद हुमायूं और प्रशिक्षु कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई।

हादसे के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान जारी कर पायलटों की मौत पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने क्वेटा के पास पाकिस्तान वायु सेना के ट्रेनिंग विमान के क्रैश में दो पायलटों की मौत पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद की शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया।”

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ कई हथियारबंद समूह अपने अभियान चलाते रहे हैं। बीएलए जैसे सशस्त्र समूह अक्सर दावा करते हैं कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को खूब नुकसान पहुंचाया है।

जून 2026 में, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मार गिराया था। इस हादसे में हेलीकॉप्टर 21 सैनिकों को लेकर मुजफ्फराबाद की तरफ जा रहा था।

हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी 21 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि तकनीकी खराबी की वजह से हादसा हुआ। आईएसपीआर ने कहा था कि तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरते समय एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।

उसी महीने, खैबर पख्तूनख्वा में भी रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान पाकिस्तान वायु सेना का एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दोनों पायलट मारे गए थे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें