30.8 C
Mumbai
Tuesday, October 13, 2026
होमदेश दुनियाछत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइक यात्रा पूरी, सीएम साय...

छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइक यात्रा पूरी, सीएम साय ने किया स्वागत!

पांच राज्यों से होकर निकली इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने करीब 2300 किलोमीटर का सफर तय किया।

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आवास पर भाजपा युवा मोर्चा के उन कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बनारस से वडनगर तक बाइक रैली पूरी की। पांच राज्यों से होकर निकली इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने करीब 2300 किलोमीटर का सफर तय किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में जनसेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे किए हैं। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक बाइक रैली का आयोजन किया गया था।

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने काशी से वडनगर तक बाइक से 2300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। इस दौरान रैली उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए गुजरात पहुंची।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से संपर्क किया। यात्रा केवल बाइक रैली तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस दौरान कई जगहों पर वृक्षारोपण किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई। इस तरह कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान जनसंपर्क और सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 15 सितंबर को इन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर छत्तीसगढ़ से रवाना किया गया था। यात्रा पूरी कर लौटने पर उनके लिए मुख्यमंत्री आवास पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। सीएम साय ने कहा कि उनकी यात्रा अच्छी रही और उन्हें इससे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मिली प्रेरणा और अनुभव का लाभ आगे छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें