28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाएस जयशंकर और नेपाल के गृह मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर की...

एस जयशंकर और नेपाल के गृह मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा!

यह बैठक भारत और नेपाल द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की कोशिशों के बीच हुई है।

Google News Follow
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। एक्स पर बैठक की झलकियां साझा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, “नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग से मिलकर अच्छा लगा।”

यह बैठक भारत और नेपाल द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की कोशिशों के बीच हुई है। मंगलवार को, गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पहली ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन’ (बिम्सटेक) गृह मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने नेपाली समकक्ष गुरुंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

गृह मंत्री शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “नई दिल्ली में बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक के दौरान नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग से मिलकर खुशी हुई। हमने द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने और हमारे क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत और नेपाल के बीच करीबी संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।”

भारत में नेपाल दूतावास के अनुसार, बैठक के दौरान गुरुंग ने नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद भारत से मिली समय पर मदद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संप्रभु समानता, आपसी सम्मान और भरोसे के आधार पर दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ के लिए व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

एक्स पोस्ट पर नेपाली मिशन ने कहा कि बैठक मुख्य रूप से द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, सीमा प्रबंधन पर समन्वय, अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने और आपदा की तैयारी व उससे निपटने की क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित थी।

मंगलवार को बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए, गुरुंग ने भारत के आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और हिमालयी देश में हाल की आपदाओं के दौरान नेपाल के साथ सदस्य देशों की ओर से दिखाई एकजुटता के लिए आभार जताया।

उन्होंने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग के लिए नेपाल की प्रतिबद्धता को दोहराया और साथ ही सुरक्षित सूचना-साझाकरण, समन्वित प्रतिक्रिया और प्रतिबद्धताओं के समय पर कार्यान्वयन पर जोर दिया।

नेपाली मिशन ने बताया कि गुरुंग ने सामूहिक क्षमता को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त टास्क फोर्स के समर्थन से आपदा की तैयारी और प्रतिक्रिया पर एक बिम्सटेक क्षेत्रीय फ्रेमवर्क का प्रस्ताव भी रखा। गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का समापन ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाने के साथ हुआ।

गृह मंत्री शाह ने कहा, “आज नई दिल्ली में बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता की, जिसके आखिर में ऐतिहासिक ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाया गया। छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रियों की यह बैठक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करती है। हम सब मिलकर एक सुरक्षित, मजबूत और बेहतर ढंग से जुड़े हुए क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं।”

बैठक में आतंकवाद, आतंकवाद की फंडिंग, कट्टरपंथ, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी, साइबर क्राइम और संगठित अपराध के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें