28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमक्राईमनामाअमेरिका के एक हिंदू मंदिर में सैकड़ों भारतीयों को मारने की साज़िश...

अमेरिका के एक हिंदू मंदिर में सैकड़ों भारतीयों को मारने की साज़िश नाकाम

सही समय पर राइफल जाम हो गई

Google News Follow

अमेरिका के इलिनोइस में एक हिंदू मंदिर में सैकड़ों भारतीयों को मारने की कथित साजिश नाकाम कर दी गई है। 19 साल का एक अमेरिकी युवक अलेक्जेंडर पापोरकिस एक राइफल, 300 गोलियां और एक बुलेटप्रूफ जैकेट लेकर ऑरोरा शहर के एक हिंदू मंदिर में घुस गया।

उसने मंदिर में अपनी राइफल से भारतीयों को गोली मारने की कोशिश की। हालांकि, राइफल जाम होने पर उसकी साजिश नाकाम हो गई। इसी बीच, उसके साथ मौजूद एक साथी ने पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकी मीडिया में सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपी अलेक्जेंडर पापोरकिस पैलेटाइन का रहने वाला है। वह एक टैको बेल रेस्टोरेंट में कैशियर का काम भी करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रविवार को अपनी मां के घर से निकलकर ऑरोरा के मंदिर जाने का प्लान बनाया था। उसका प्लान वहां जाकर बड़े पैमाने पर भारतीयों को मारना था।

सही समय पर राइफल जाम हो गई और…

पुलिस ने बताया कि आरोपी अलेक्जेंडर पापोरकिस के पास से एक AR-स्टाइल राइफल, करीब 300 गोलियां, एक जैकेट, एक पेट्रोल कैन और स्वास्तिक निशान वाली चीजें मिलीं। आरोपी यह सारा सामान लेकर मंदिर पहुंचा था। मंदिर में घुसने के बाद अलेक्जेंडर पापोरकिस ने गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही वह गोली चलाने वाला था, उसकी राइफल जाम हो गई। इसके बाद वह वहां से चला गया। उसने इंटरनेट पर यह भी सर्च करना शुरू कर दिया कि जाम हुई राइफल को कैसे दोबारा चालू किया जाए। इसके बाद उसने अपने एक साथी को फोन किया। उसने मंदिर पर हमला करने के अपने कथित प्लान के बारे में भी बताया। हालांकि, इस साथी ने पुलिस को बता दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और अलेक्जेंडर पापोरकिस को हथकड़ी लगा दी।

यह भी पढ़ें-

मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें