29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर खंडेलवाल ने उठाए सवाल, मांगा पूरा...

राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर खंडेलवाल ने उठाए सवाल, मांगा पूरा ब्योरा!

उन्होंने कहा कि संजय राउत यह भूल जाते हैं कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां कानून का शासन चलता है।

Google News Follow
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत पर निशाना साधा है। उन्होंने संजय राउत के बयानों की आलोचना करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का विफल नेता बताया। वहीं, राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर भी सवाल उठाए।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति में एक विफल नेता बन चुके हैं और उनकी राजनीति में कोई खास जगह नहीं रह गई है। राउत विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं और उनकी सोच ही उन्हें इस तरह के बयान देने के लिए प्रेरित करती है।उन्होंने कहा कि संजय राउत यह भूल जाते हैं कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां कानून का शासन चलता है। जो भी कानून के खिलाफ जाने की कोशिश करेगा, उसे उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। कानून अपना काम करेगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर भी प्रवीण खंडेलवाल ने सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर अपना ज्यादातर समय विदेश यात्राओं में बिताते हैं। राहुल गांधी भारत आते हैं, किसी मुद्दे पर विवाद खड़ा करते हैं और फिर विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं।

खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के उद्देश्य और वहां उनकी मुलाकातों के बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी से पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान की गई विदेश यात्राओं का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी इन यात्राओं के दौरान किन लोगों से मिलते हैं और उनके खर्च का भुगतान कौन करता है।

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और एक सार्वजनिक हस्ती हैं। ऐसे में जनता को उनकी विदेश यात्राओं के उद्देश्य और खर्च के बारे में जानकारी मिलने का अधिकार है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि खड़गे ने आरोप लगाने से पहले कांग्रेस के इतिहास पर पर्याप्त नजर नहीं डाली है। खड़गे जिन कामों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, कांग्रेस खुद अपने शासनकाल में ऐसे काम कर चुकी है।

खंडेलवाल ने कहा कि आजादी के समय से लेकर सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस के कार्यकाल का इतिहास देखना चाहिए। उन्होंने खड़गे को अपने सलाहकारों से सावधान रहने की सलाह देते हुए आरोप लगाया कि उनके सलाहकार उन्हें गलत जानकारी दे रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

प्रवीण खंडेलवाल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को देश के व्यापारिक समुदाय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दशहरे का बड़ा तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड को निर्यात किए जाने वाले भारतीय सामानों पर शून्य प्रतिशत शुल्क का लाभ मिलेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।

खंडेलवाल ने विश्वास जताया कि इस समझौते से देश के व्यापारियों, उद्योगों और छोटे कारीगरों को निर्यात के नए अवसर मिलेंगे। भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में बेहतर प्रतिस्पर्धा का मौका मिलने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने देश के करीब नौ करोड़ व्यापारियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें