29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाताइवान में तूफान चांपी का खतरा; स्कूल-ऑफिस बंद, सैकड़ों उड़ानें रद्द

ताइवान में तूफान चांपी का खतरा; स्कूल-ऑफिस बंद, सैकड़ों उड़ानें रद्द

भारी बारिश शुरू

Google News Follow

ताइवान में तूफान चांपी के आने से पहले काफी सतर्कता बरती जा रही है। 170 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना के मद्देनजर स्कूल और ऑफिसों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सैंकड़ों उड़ानें रद कर दी गई हैं। तूफान ताइवान के काफी करीब पहुंच चुका है। इसके लिए प्रशासन पहले से अपनी तैयारी कर रहा है। आंधी और तेज बारिश के साथ खतरनाक मौसम की वजह से प्रशासन एहतियातन ये कदम उठा रहा है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार स्कूल और ऑफिस ग्रेटर ताइपे, कीलुंग और ताओयुआन सहित कई इलाकों में शुक्रवार को बंद करने की घोषणा की गई है। वहीं, दक्षिणी ताइवान में युनलिन, चियायी, ताइनान, काओशुंग और पिंगतुंग में भी बंद की तैयारी है। पूर्वी ताइवान के साथ बाहरी द्वीप जिनमें यिलान, हुआलिएन, पेंघु और लिएनचियांग शामिल हैं यहां पर भी बंद की घोषणा है। एहतियातन यहां पर कामकाज बंद कर दिया गया है।

ताइवान की केंद्रीय मौसम प्रशासन (CWA) ने गुरुवार को तूफान चांपी के करीब पहुंचने पर एक चेतावनी जारी की। जमीनी चेतावनी 22 अक्टूबर की सुबह जारी की गई है। इसमें लोगों से प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों को फॉलो करने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तूफान शुक्रवार की सुबह से शाम के बीच ताइवान पहुंच सकता है। अनुमान है कि शनिवार की शाम तक इस तूफान का असर दिखेगा। इसके बाद इसका असर कमजोर होगा तब जाकर लोग अपने पुराने कामकाज पर लौट सकते हैं।

तूफान के असर की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो चुकी है। ताइपे शहर में कुछ जगहों पर 24 घंटों के अंदर 200 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश हुई है इससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को समुद्र तटों और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है, ताकि किसी भी खतरे को टाला जा सके।

यह भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी का कमबॅक होगा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें