28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाPM मोदी-अमित शाह के दौरे के बाद हो सकता UP मंत्रिमंडल का...

PM मोदी-अमित शाह के दौरे के बाद हो सकता UP मंत्रिमंडल का विस्तार?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लखनऊ। अब यूपी में भी योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है ऐसी चर्चाएं सूबे में तेज हो गई हैं। बताया जा रहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। यह विस्तार पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि निषाद पार्टी के सांसद प्रवीण निषाद को शामिल किया जा सकता है।बता दें कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के संस्थापक संजय निषाद ने कहा था कि यदि अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है, तो प्रवीण निषाद क्‍यों नहीं? संजय निषाद ने कहा कि 2019 में भाजपा को 40 सीटों पर फायदा हुआ और ये सीटें पार्टी ने जीतीं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में चर्चा थी कि निषाद पार्टी के सांसद प्रवीण निषाद को समायोजित किया जा सकता है। प्रवीण निषाद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। लिहाजा, चर्चा है कि अब निषाद समाज को यूपी में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है या फिर पार्टी मनोनीत किए जाने वाले चार विधान परिषद सदस्यों के नामों में से एक डा. संजय निषाद हो सकते हैं। पार्टी का मानना है कि पूर्वांचल में ओबीसी की प्रमुख जातियों में से एक निषाद समाज को पार्टी अपने साथ रखना चाहती है। वैसे केंद्रीय मंत्रिमंडल में निषाद समाज से सांसद ज्योति निरंजन ज्योति को पहले से स्थान प्राप्त था। पार्टी सूत्रों की मानें तो ब्लाक प्रमुख चुनावों के बाद ही एक दिवसीय भाजपा की कार्यसमिति की बैठक होगी। इसकी तिथि केंद्रीय नेतृत्व को तय करनी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,335फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें