जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच नई मुठभेड़ हुई। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को घेर लिया और उससे वीडियो कॉल पर बात की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाबल के जवान जानागलपोरा कुलगाम मस्जिद में फंसे आतंकवादी से आत्मसमर्पण करने का अनुरोध करते दिख रहे हैं। हालांकि आतंकी ने सरेंडर करने से मना कर दिया, जिसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर कमांडर लतीफ भट के रूप में हुई है।
“I have to go to Allah. Allah is enough for me”
Wanted Lashkar-e-Taiba commander Mohammad Latif Bhat refused to surrender despite repeated appeals by the Commanding Officer of 9 Rashtriya Rifles and the Kulgam SSP during an encounter in South Kashmir’s Kulgam
An Army officer continued urging him to lay down his arms, but he refused. Gunfire followed
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) November 18, 2026
वीडियो में सुरक्षाबल के जवान, आतंकी को लतीफ नाम से संबोधित कर रहे थे। हालांकि आतंकी किसी भी कीमत पर सरेंडर करने के मूड में नहीं था। आतंकी इस वीडियो में सबसे पहले अरबी में कहता है, “अल्लाह हुमा इना किंतु मीना ज़ालिमीन” (मतलब- अल्लाह मुझे जालिमों के ज़ुल्म से निजात दे) सेना का जवान बोलता है..अरे तुम ऐसे कौम का… इसके जवाब में आतंकी कहता है, “मैं निकला हूं, मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं। अल्लाह को देखूंगा, अल्लाह के रसूल नबी को देखूंगा। नबी अल्लाह के आखिर को देखूं, अल्लाह हू अकबर!” सेना के जवान ने ट्रैप में फंसे आतंकी से कहा, “लतीफ भाई तुम्हारे साथ ही हैं, हम आप…ये क्यों जुल्म, हम…सरेंडर करो, रुक जाओ मैं वहीं आता हूं।” इसके जवाब में आतंकी कहता है, “मेरे साथ बस अल्लाह है, मेरे साथ अल्लाह काफी है, अल्लाह हू अकबर”
Lashkar-e-Taiba commander Mohammed Latif Ahmad Bhat has been killed in an encounter with security forces in Kulgam Jammu & Kashmir according to reports
Bhat was identified by security agencies as a key suspect in CRPF checkpoint attack
#Kulgam #Kashmir #news #Encounter #LatifBhat https://t.co/a1N3OtS14N— sadiyaa hussain (@sadiyaahussain) November 18, 2026
सेना ने लतीफ को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं माना और मुठभेड़ में मारा गया। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर कमांडर लतीफ भट के रूप में हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंक के नेटवर्क को सुरक्षाबलों ने बड़ी चोट दी है और आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
आखिर कौन है लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद लतीफ भट?
लश्कर-ए-तैयबा के का मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद लतीफ भट दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खेरवान क्षेत्र का रहने वाला है। लतीफ का नाम द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से भी जोड़ा जाता रहा है। टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन माना जाता है। कहा जाता है कि, सक्रिय आतंकवादी बनने से पहले, लतीफ भट लगभग पांच वर्षों तक दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के ‘ओवर ग्राउंड नेटवर्क’ से जुड़ा रहा था। वह तब सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आया, जब अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग के लाल चौक पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई थी। सूत्रों को यह भी शक है कि भट के साथ कोई पाकिस्तानी आतंकवादी भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें-
मिर्गी के दौरे में घबराएं नहीं, आपकी समझदारी बचा सकती है जान!



