30 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाअमित शाह का बड़ा ऐलान; कश्मीर में लश्कर का आखिरी ज्ञात स्थानीय...

अमित शाह का बड़ा ऐलान; कश्मीर में लश्कर का आखिरी ज्ञात स्थानीय आतंकी ढेर

सेना-पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर कमांडर का अंत

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षाबलों को एक ऐतिहासिक और निर्णायक सफलता मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा का घाटी में बचा आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट मार गिराया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, कुलगाम जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें कुख्यात आतंकी लतीफ भट को ढेर कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से आज तड़के कुलगाम में एक अभियान के दौरान घाटी में लश्कर का आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट मारा गया। एक दिन पहले कुलगाम में ही उसका एक आतंकी साथी उमर निसार भी ढेर किया गया था। पूरा ऑपरेशन उच्च स्तर के तालमेल से चलाया गया। राष्ट्र जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के वीर जवानों को सलाम करता है।’

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि घाटी में लश्कर के आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी का मारा जाना आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़ने वाला कदम है, जिससे स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती और उनके स्लीपर सेल को बड़ा झटका लगा है। सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहद उच्च स्तर का समन्वय देखने को मिला।

यह भी पढ़ें-

साइक्लोन अकवान होगा और तेज़; आंध्र प्रदेश, ओडिशा तट के लिए ऑरेंज अलर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें