27 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाप्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर शुभकामनाएं, कर्नाटक के नागमंगला में मुख्य आयोजन!

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर शुभकामनाएं, कर्नाटक के नागमंगला में मुख्य आयोजन!

केंद्रीय आयुष व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "प्राकृतिक चिकित्सा को अपनी स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

Google News Follow

देशभर में 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस बुधवार को मनाया जा रहा है। इस वर्ष इसकी थीम ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ है। आयुष मंत्रालय की ओर से इसका मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआराईवाईएन) में आयोजित किया जा रहा है।

केंद्रीय आयुष व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्राकृतिक चिकित्सा को अपनी स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं। इस वर्ष 18 नवंबर को कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ थीम के साथ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाएगा।

​प्रतापराव जाधव ने आगे लिखा, “संतुलित आहार, नियमित योग, शारीरिक सक्रियता और तनाव प्रबंधन जैसी स्वस्थ आदतों को अपनाकर रोगमुक्त और सुखी जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। आइए, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्राकृतिक चिकित्सा और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करें।”

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

प्राकृतिक चिकित्सा हमारी पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों का महत्वपूर्ण अंग है, जो प्रकृति के साथ सामंजस्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करती है। स्वस्थ जीवन केवल रोगों से मुक्ति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन का भी प्रतीक है। आइए, प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने का संदेश देने वाले राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और एक स्वस्थ, समृद्ध एवं प्रकृतिमैत्री समाज के निर्माण का संकल्प लें।”

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के बांधों में जल भंडारण घटकर 64 प्रतिशत, पिछले साल से कम!

ईरान का दावा: कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पैट्रियट सिस्टम निशाने पर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें