25 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियारोजाना 10 मिनट वज्रासन, पाचन सुधारने से मानसिक शांति तक फायदेमंद!

रोजाना 10 मिनट वज्रासन, पाचन सुधारने से मानसिक शांति तक फायदेमंद!

वज्रासन एक ऐसा योगासन है, जो सरल और प्रभावी माना जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसे करने के लिए किसी विशेष जगह या ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती।

Google News Follow

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। वज्रासन इन समस्याओं से निजात पाने का एक स्वाभाविक और सहज उपाय है, जिसके अभ्यास से न केवल पाचन तंत्र को सहारा मिलता है बल्कि रीढ़ की हड्डी को भी आराम मिलता है।

वज्रासन एक ऐसा योगासन है, जो सरल और प्रभावी माना जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसे करने के लिए किसी विशेष जगह या ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती। ‘वज्र’ शब्द दृढ़ता और ऊर्जा का प्रतीक है और यह आसन शरीर में स्थिरता, संतुलन तथा पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने में सहायक माना जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे भोजन के तुरंत बाद भी किया जा सकता है जिससे यह अन्य कई आसनों से अलग पहचान रखता है।

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने इसे एक सरल और प्रभावी योगासन बताया है। वज्रासन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जांघों और पिंडलियों को मजबूत करता है और मानसिक शांति दिलाता है। यह एकमात्र ऐसा योगासन है, जिसे भोजन के तुरंत बाद किया जा सकता है, जो पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और एसिडिटी को दूर करता है।

हठयोग और पारंपरिक योग अभ्यास में वज्रासन को स्थिरता और एकाग्रता बढ़ाने वाले प्रमुख आसनों में गिना जाता है। घुटनों और पिंडलियों के सहारे सीधी मुद्रा में बैठकर किया जाने वाला यह आसन तन और मन को शांत रखने की सरल प्रक्रिया प्रस्तुत करता है। कम स्थान और बिना किसी अतिरिक्त उपकरण के होने वाला यह अभ्यास शुरुआती साधकों के लिए भी उतना ही सुलभ है जितना नियमित अभ्यासकर्ताओं के लिए।

वज्रासन सिर्फ शरीर के लिए नहीं बल्कि मन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जब हम वज्रासन में बैठते हैं, तो हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और शरीर एक ही स्थिति में स्थिर हो जाता है। इस स्थिरता के कारण मन इधर-उधर भटकना बंद कर देता है और एक जगह टिकने लगता है। यदि किसी भी अभ्यासकर्ता के घुटनों या टखनों में गंभीर दर्द, चोट या गठिया की समस्या है, तो यह आसन न करें।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें