28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाराहुल के लोकतंत्र वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार!

राहुल के लोकतंत्र वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदीप भंडारी ने लिखा कि कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र को 'बीमार' बताती है। राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है|  

Google News Follow

भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र को बीमार बताया था, जिस पर भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर भारत और उसके लोकतांत्रिक ढांचे का विरोधी होने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने बुधवार को शिकागो यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय लोकतंत्र बीमार है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर भारतीय लोकतंत्र को नकारात्मक रूप में पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने परिवार के हितों को लोकतांत्रिक मूल्यों से ऊपर रखा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदीप भंडारी ने लिखा कि कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र को ‘बीमार’ बताती है। राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें अपने परिवार से प्यार है और लोकतंत्र से नफरत। भंडारी ने कहा कि हर बार राहुल गांधी यह साबित करते हैं कि वह भारत के लोगों और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ हैं।

उन्होंने राहुल गांधी को भारत-विरोधी प्रचार चलाने वाला नेता बताया। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की स्थिति पर कांग्रेस नेता की टिप्पणियों को लेकर भाजपा की आलोचना को दोहराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत-विरोधी प्रचार के प्रमुख चेहरे हैं।

इससे पहले बुधवार को प्रदीप भंडारी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश यात्राओं के दौरान राहुल गांधी बार-बार भारत की प्रगति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ बयान देते हैं।

राहुल गांधी ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति की आलोचना की थी।  उन्होंने कहा था कि देश आर्थिक आपदा की कगार पर है और आरोप लगाया था कि भारत भारी बेरोजगारी और अपनी शिक्षा प्रणाली में गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि राहुल गांधी भारत-विरोधी प्रचार के नेता बन गए हैं। भारत की प्रगति और लोकतंत्र के प्रति उनकी नफरत ही उन्हें हर बार विदेश जाने पर भारत के बारे में बुरा बोलने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताते हैं जबकि पूरी दुनिया इस बात पर सहमत है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और दुनिया भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करती है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें