28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमराजनीतिऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री

'SCO सभ्यता संवाद मंच' में लेंगे हिस्सा

Google News Follow

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मसूद मलिक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशन डायलॉग के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज डी अफेयर्स (कार्यवाहक प्रमुख) साद वारैच ने उनका स्वागत किया। मलिक पिछले 3 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी मंत्री हैं।

पाकिस्तान उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में उनके आगमन की जानकारी देते हुए लिखा, “जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय के संघीय मंत्री मसूद मलिक आज नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर कार्यवाहक प्रमुख ने उनका स्वागत किया।”

अपनी यात्रा के दौरान मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के सत्रों में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मलिक इस मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और सभ्यताओं के बीच बातचीत के महत्व तथा कूटनीति के इस क्षेत्र में पाकिस्तान की भूमिका पर अपना नजरिया साझा करेंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री अपने संबोधन में एससीओ में पाकिस्तान की रचनात्मक भूमिका के साथ-साथ देश की विविध सभ्यतागत और सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी बात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि एससीओ के सदस्य देशों सहित कई देशों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली इस संवाद की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है। भारत की ओर से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य यूरेशियाई क्षेत्र में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी समझ और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें-

भारतीय वायुसेना के अग्निवीरों को मिलेगा योग का व्यवस्थित प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें