27 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियानौ महीने में एक करोड़ बेटियों को सर्वाइकल कैंसर सुरक्षा, मोदी ने...

नौ महीने में एक करोड़ बेटियों को सर्वाइकल कैंसर सुरक्षा, मोदी ने सराहा!

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "निवारक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव।

Google News Follow

देश ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के अपने प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान’ के तहत इसके शुरू होने के नौ महीने से भी कम समय में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस उपलब्धि की तारीफ की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “निवारक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव। हर खुराक लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और उनके लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है। मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं, जिनके प्रयासों से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है।”

बता दें कि फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 वर्ष की किशोरियों को माता-पिता की सहमति से मुफ्त, सुरक्षित और स्वैच्छिक सिंगल-डोज एचपीवी टीकाकरण किया जाता है। इस अभियान के तहत लगभग 1.2 करोड़ बच्चियों के एचपीवी टीकाकरण का वार्षिक लक्ष्य था। अब तक लगभग 87 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका है। नौ महीने के अंदर 1 करोड़ से भी ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने 21 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किए जाने के नौ महीने से भी कम समय में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान ने बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मध्य प्रदेश और बिहार को 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए बधाई जबकि 12 राज्यों ने 80 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया है।”

जेपी नड्डा ने लिखा था, “यह शानदार तरक्की देश भर के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और माता-पिता के मिलकर किए गए प्रतिबद्धता को दिखाती है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और यू-विन के जरिए पात्र 14 वर्ष की बच्चियों के लिए मुफ्त, सुरक्षित और असरदार सिंगल-डोज एचपीवी वैक्सीनेशन उपलब्ध होने से, भारत सर्वाइकल कैंसर से मुक्त भविष्य की ओर बढ़ रहा है।”

यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें