30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियामहापरिनिर्वाण दिवस पर मध्य रेल चलाएगा 15 अनारक्षित विशेष ट्रेनें!

महापरिनिर्वाण दिवस पर मध्य रेल चलाएगा 15 अनारक्षित विशेष ट्रेनें!

मध्य रेल के अनुसार, नागपुर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच कुल आठ विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित होंगी।

Google News Follow

भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुंबई आने वाले अनुयायियों की सुविधा हेतु मध्य रेल ने विशेष इंतजाम किए हैं। मध्य रेल द्वारा 4 दिसंबर से 8 दिसंबर 2026 के बीच कुल 15 अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर, कलबुरगि और आसपास के क्षेत्रों से मुंबई पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मध्य रेल के अनुसार, नागपुर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच कुल आठ विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित होंगी। नागपुर से सीएसएमटी के लिए चार ट्रेनें 4 और 5 दिसंबर को रवाना होंगी। वहीं, सीएसएमटी से नागपुर के लिए चार ट्रेनें 6, 7 और 8 दिसंबर को प्रस्थान करेंगी। इसके अतिरिक्त 7 दिसंबर को दादर से नागपुर के लिए भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

इसी तरह, कलबुरगि और सीएसएमटी के बीच दो विशेष ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ट्रेन संख्या 01245 पांच दिसंबर को शाम 6.30 बजे कलबुरगि से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01246 सात दिसंबर को रात 12.25 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान कर सुबह 11.10 बजे कलबुरगि पहुंचेगी।

अमरावती-सीएसएमटी-अमरावती मार्ग पर भी दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01218 पांच दिसंबर को शाम 5.45 बजे अमरावती से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.25 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01217 सात दिसंबर को रात 12.40 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी।

वहीं, कोल्हापुर और सीएसएमटी के बीच भी दो विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 01402 पांच दिसंबर को शाम 4.40 बजे कोल्हापुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.05 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01401 छह दिसंबर को रात 10.30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

नागपुर-मुंबई विशेष ट्रेनें अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कसारा, कल्याण और दादर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। कलबुरगि-मुंबई ट्रेनें पुणे, दौंड, सोलापुर और कल्याण सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी। अमरावती और कोल्हापुर से चलने वाली ट्रेनों के भी मार्ग में निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव होंगे।

मध्य रेल के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और चेयर कार श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे। अनारक्षित टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें