34 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज, खिचड़ी में निकलेंगे कंकड़!

ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज, खिचड़ी में निकलेंगे कंकड़!

डिप्टी सीएम का यह बयान उस वक्त आया है, जब सपा मुखिया अखिलेश यादव 26 नवंबर को आगामी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेंगे।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर चुनाव लड़ने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन वह खिचड़ी है, जिसमें हमेशा कंकड़ ही निकलेंगे, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

डिप्टी सीएम का यह बयान उस वक्त आया है, जब सपा मुखिया अखिलेश यादव 26 नवंबर को आगामी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेंगे।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन उन्हीं दलों से बना है, जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया था। उन्हें संविधान दिवस पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपराधियों का समर्थन किया है, जबकि कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए 1975 में आपातकाल लगाया था। इन दोनों दलों को केवल राजनीतिक सत्ता से मतलब है, इन्हें लोकतंत्र या संविधान की कोई परवाह नहीं है। देश और राज्य की जनता कांग्रेस और सपा को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस केवल सत्ता के लिए भूखी है।

पाठक ने कहा कि कांग्रेस और सपा यूपी में कई बार गठबंधन कर चुके हैं। इनकी दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है। इनका गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसमें हमेशा कंकड़ ही निकलेंगे। जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी, जनता इन्हें रिजेक्ट कर चुकी है।

दूसरी ओर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर आप ‘साइकिल’ का बटन दबाते हैं, तो गुंडे हावी हो जाएंगे, जनता को परेशान करेंगे, जमीनों पर कब्जा करेंगे और महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाल देंगे। इसलिए, उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है, कम से कम 2047 तक तो बिल्कुल नहीं।

उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौकापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है।

बात सीधी है कि ये अलग-अलग लड़ें या गठबंधन करके, चुनावी गुणा-गणित चाहे जितना भी लगा लें, नतीजा बदलने वाला नहीं है। नतीजा वही रहेगा, यूपी में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा।”
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें