29 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियापंजाब को बर्बाद करने वाले फिर साथ आए, जनता जवाब देगी :...

पंजाब को बर्बाद करने वाले फिर साथ आए, जनता जवाब देगी : आप!

हम पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं और पूरा राज्य देख रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले 5 वर्षों में कितनी कड़ी मेहनत की है, ताकि पंजाब को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

Google News Follow
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को शिअद और भाजपा के गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता के लिए साथ आए हैं। पंजाब की जनता भरोसा नहीं कर सकती है। केजरीवाल ने दावा किया कि पांच साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में विकास किया है।

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा गठबंधन पंजाब की माताओं-बहनों, एससी समुदाय, किसानों और व्यापारियों के साथ है। भाजपा और अकाली सत्ता के लिए बार-बार एक साथ आती हैं और फिर अलग हो जाती हैं।

हम पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं और पूरा राज्य देख रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले 5 वर्षों में कितनी कड़ी मेहनत की है, ताकि पंजाब को फिर से पटरी पर लाया जा सके। पूर्व की सरकारों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया था।

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने तंज कसते हुए कहा कि दो दल साथ आ रहे हैं या फिर पुराने ड्रग तस्कर साथ आए हैं। जिन्होंने पंजाब को ड्रग्स में डुबाया, वे फिर से हाथ मिला रहे हैं? पंजाब के लोग यह जानते हैं।

उन्होंने आप सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब के हर घर के लिए काम किया है। स्कूलों, अस्पतालों, नौकरियों किसानों और व्यापारियों के लिए काम किया। पंजाब की जनता को एक दूरदर्शी सोच के साथ एक ईमानदार सरकार दी है। उसी तरह भगवंत मान साहब और आम आदमी पार्टी को सभी संतों का आशीर्वाद मिले और हम पंजाब तथा देश को आगे ले जा सकें।

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे दो नशा तस्करों ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। जब दोनों पार्टियों का गठबंधन था, तब पूरे पंजाब के गांवों में नशा और मादक पदार्थ फैला दिए। उन्होंने पंजाब की एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया।

पिछले साढ़े चार साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशीले पदार्थों के कारोबार को काबू में लाने और इसे कम करने के लिए कड़ी मेहनत की है। पंजाब की आप सरकार ने नशे को कम किया है, लेकिन भाजपा और अकाली को बर्दास्त नहीं हो रहा है।
इसीलिए, गठबंधन कर पंजाब में फिर से नशे बढ़ाना चाहते हैं। पंजाब के लोग इन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। सुखबीर सिंह बादल जब पंजाब जाएंगे, तो क्या कहेंगे।

पंजाब से आप नेता बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि भाजपा और अकाली दल के साथ आने से हमें कोई नई चुनौती नहीं है। आज जो गठबंधन बना है, उसे लेकर कुछ सवाल हैं जो पंजाब की जनता पूछेगी। दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन के दौरान 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए थे।

उस समय अकाली दल ने यह दावा करते हुए गठबंधन तोड़ दिया था कि वे किसानों के साथ खड़े हैं। अब गठबंधन कर लिया है तो जवाब देना चाहिए कि किसानों को उनका हक मिल गया। जब पंजाब में ‘चिट्टा’ (नशा) आया, तो वह 2007-2017 की अकाली-भाजपा सरकार के दौरान ही आया था। क्या अब यह फिर से वापस आने वाला है?
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें