33 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमराजनीतिपुतिन ने 16 साल के भारतीय एआय उद्यमी की तारीफ, 'Make in...

पुतिन ने 16 साल के भारतीय एआय उद्यमी की तारीफ, ‘Make in India’ से जोड़ा काम

रूस में भारतीय टीनएजर का जलवा

Google News Follow

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में आयोजित एआई जर्नी 2026 सम्मेलन के दौरान 16 वर्षीय भारतीय उद्यमी राउल जॉन अजू के काम की जमकर प्रशंसा की। पुतिन ने एआई के क्षेत्र में अजू के प्रयासों को पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी पहल ‘मेक इन इंडिया’ से जोड़ते हुए इसकी सराहना की।

टीओआई के अनुसार, सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने युवा इनोवेटर्स से बातचीत की, जिसमें एआई रीयल्म टेक्नोलॉजी के संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) राउल जॉन अजू का परिचय रूसी राष्ट्रपति से कराया गया। बातचीत के दौरान पुतिन ने अजू के काम की सराहना करते हुए कहा कि अपने स्वयं के तकनीकी समाधान विकसित करने वाले युवा इनोवेटर्स ‘मेक इन इंडिया’ के उद्देश्यों को पूरा करने में बड़ा योगदान देते हैं।

पुतिन ने अजू से कहा कि आखिरकार उनका काम पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के आह्वान को साकार करने में मदद करता है, क्योंकि यह युवाओं को अपने समाधान खोजने और उन्हें लागू करने के लिए प्रेरित करता है। पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कुछ ही दिनों पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने विनिर्माण क्षेत्रों में अतिरिक्त क्षमता और उत्पादन की जांच करने वाली अपनी एक रिपोर्ट में मेक इन इंडिया सहित भारत की विनिर्माण और निर्यात नीतियों की आलोचना की थी।

कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया राउल जॉन अजू?

ऑनलाइन दुनिया में राउल द रॉकस्टार और एआई किड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर अजू केरलम के रहने वाले एक किशोर हैं। खास बात यह है कि पारंपरिक इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस के बजाय कॉमर्स की पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। तकनीक में उनकी रुचि करीब नौ साल की उम्र में शुरू हुई थी। स्वतंत्र रूप से सीखने और प्रयोग करने की यह शुरुआत धीरे-धीरे एआई प्रोजेक्ट्स, शैक्षणिक पहलों और एक बड़े ऑनलाइन समुदाय के रूप में विकसित हुई।

अजू ने नॉर्थ एडापल्ली जीएचएसएस से प्लस टू कॉमर्स की पढ़ाई करने के साथ-साथ एआई प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रखा। एआई रीयल्म टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीटीओ के रूप में वे एआई उत्पाद और व्यावहारिक तकनीकी समाधान विकसित करते हैं। उनसे जुड़े प्रमुख प्रोजेक्ट्स में थिंकक्राफ्ट, रेस्क्यू एआई और मीबॉट जैसे टूल शामिल हैं। इसके अलावा वे थिंकक्राफ्ट एकेडमी से भी जुड़े हैं, जो छात्रों और पेशेवरों को उभरती तकनीकों से परिचित कराती है। सॉफ्टवेयर बनाने के साथ-साथ अजू ने गैर-तकनीकी पृष्ठभूमि के लोगों तक एआई को सुलभ बनाने के लिए कई कार्यशालाएं भी आयोजित की हैं। वे अब तक आठ टेडएक्स टॉक दे चुके हैं। आईआईटी, विश्वविद्यालयों व स्कूलों में सत्र आयोजित कर चुके हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उनके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स बन गए हैं।

यह भी पढ़ें-

पठानकोट बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें