28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटक्या मुंबई लोकल शुरू होने जा रही है,सिर्फ इनको ही मिलेगी छूट?...

क्या मुंबई लोकल शुरू होने जा रही है,सिर्फ इनको ही मिलेगी छूट? जानें

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। मुंबईकरों की ओर से लगातार ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब कोरोना नियंत्रण में है, तो आम यात्रियों के लिए मुंबई लोकल शुरू क्यों नहीं हो रही है? प्रतिबंधों और नियमों में ढिलाई क्यों नहीं की जा रही है? इन बढ़ती हुई मांगों को देखते हुए मनपा ने एक अहम फ़ैसले करने जा रही है,15 जुलाई को इस संबंध में एक अहम बैठक होने वाली है, इस बैठक में मुंबईकरों के लिए मुंबई लोकल शुरू करने सहित अन्य प्रतिबंधों और नियमों में भी छूट देने की घोषणा की जा सकती है,इस तरह कोरोनारोधी वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके मुंबईकरों के लिए मुंबई लोकल शुरू की जा सकती है, ऐसे नागरिकों को ऑफिस और अन्य जगहों में जाने की छूट देने का विचार है।

मुंबई में फिलहाल कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, इसके बावजूद कोरोना की तीसरी लहर के डर से राज्य सरकार प्रतिबंध हटाने में संकोच कर रही है. इसी वजह से मुंबई लोकल और अन्य सेवाएं आम लोगों के लिए बंद हैं. लेकिन अब आम लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए 15 जुलाई को एक अहम मीटिंग बुलाई गई है. जिसमें दोनों डोज ले चुके लोगों को मुंबई लोकल और अन्य सेवाओं में छूट देने की अनुमति दी जाएगी,15 जुलाई को मंत्रालय में जो मीटिंग होगी, उसमें वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके नागरिकों को मुंबई लोकल और अन्य ठिकानों में छूट दिए जाने की पूरी संभावना है. यह जानकारी मुंबई महनगरपालिकाके अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने दी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें