31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाcorona:पूरब के बाद अब PM मोदी करेंगे दक्षिण और पश्चिम के CM...

corona:पूरब के बाद अब PM मोदी करेंगे दक्षिण और पश्चिम के CM से बात

Google News Follow

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करेंगे। मोदी मंगलवार को आठ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये चर्चा की। पीएम मोदी ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों और बाजारों में बड़ी संख्या में बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए भीड़ का उमड़ना चिंता का विषय है। जिन छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी बैठक करने वाले हैं उनमें एक दो राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस के नए मामले चिंता का विषय बने हुए हैं।

सबसे ज्यादा चिंता महाराष्ट्र को लेकर है क्योंकि यहां पर कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट एक स्तर पर आकर थम सा गया है। सोमवार को छोड़कर महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों में 8 हजार या फिर उससे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ऐसा ही हाल केरल का भी है। जहां पर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल में पिछले 11 दिनों में कोरोना वायरस के 1 लाख 28 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं। मल्लपुरम, कोट्टयम, कासरगोड, कोझिकोड और थिसूर। ये केरल के वो जिले हैं जहां पर कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें