31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाआतंकी साजिश: ताजनगरी में चौकसी इंटेलिजेंस टीमों की चप्पे-चप्पे पर नजर

आतंकी साजिश: ताजनगरी में चौकसी इंटेलिजेंस टीमों की चप्पे-चप्पे पर नजर

Google News Follow

आगरा। आगरा में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार परमजीत सिंह के बाद इंटेलिजेंस की टीमें चप्पे चप्पे पर नजर रख रही है। ताजमहल के अंदर और बाहर समेत बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर  चेकिंग तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि, आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सेना को सब्जियां सप्लाई का ठेका लेने वाले आतंकी हबीबुल रहमान से पूछताछ के बाद आगरा कैंट में तैनात सेना के सिपाही परमजीत को गिरफ्तार किया गया है। परमजीत पर आरोप है कि वो हबीबुल रहमान को भारतीय सेना के खुफिया दस्तावेज देता था और हबीबुल रहमान उन दस्तावेजों को व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिये आएसआई को देता था। परमजीत दो साल पहले पोकरण में तैनात था, वहीं उसकी हबीबुल से मुलाकात हुई थी। हबीबुल के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान के सिंध इलाके में रहते हैं। वह कुछ साल पहले पाकिस्तान गया था। वहां वह आईएसआई के संपर्क में आया था।
वहीं ,आतंकी साजिश के खुलासे के बाद एलआईयू और इंटेलिजेंस की टीमें चप्पे -चप्पे पर नजर रख रही है। ताजमहल के अंदर और बाहर समेत सभी स्मारकों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग की जा रही है। होटलों के संचालकों को हर यात्री की पूर्ण जानकारी और सीसीटीवी चालू रखने के अलावा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने सेना के जवान के पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी होते ही सभी जगह सुरक्षा कड़ी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में जानकारी जुटाने के लिए आगरा पहुंची थी। हालांकि टीम के बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, मगर गिरफ्तार जवान परमजीत के बारे में कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद आवश्यक जानकारियां भी जुटाईं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें