31 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियालड़कियों और विधवाओं की लिस्ट दो,अपने लड़ाकुओं से करेंगे शादी, जानें किसका...

लड़कियों और विधवाओं की लिस्ट दो,अपने लड़ाकुओं से करेंगे शादी, जानें किसका है फरमान

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
नई दिल्ली।15 साल की लड़कियों और विधवाओं की लिस्ट बना कर दो हम अपने लड़ाकुओं से शादी करेंगे। यह फरमान जारी किया है तालिबानियों ने। उन्होंने तालिबानी कब्जे वाले धार्मिक नेताओं से कहा गया है कि उन्हें 15 साल से ज्यादा की उम्र की लड़कियों और उन विधवाओं की लिस्ट बना कर दे जिनकी उम्र 45 साल से कम है। बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है।
‘The Sun’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान कल्चर कमिशन के नाम से एक खत तालिबान ने उन इमामों और मुल्लाओं को दिया है जिन इलाकों पर उसने कब्जा कर लिया है। इस खत में लड़कियों और विधवाओं की सूची सौंपने की मांग की गई है। तालिबान लड़ाकुओं ने इरान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तजाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों के कई महत्वपूर्ण शहरों पर कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद अब दहशतगर्दों की तरफ से यह फरमान जारी किया गया है। इससे पहले तालिबानियों ने फरमान जारी कर कहा था कि अफगानिस्तान के नॉर्थईस्टर्न तकहार की महिलाएं अकेले घर से बाहर ना निकलें। यह भी आदेश जारी किया गया था कि पुरुष दाढ़ी बढ़ा लें। जब साल 2001 में अमेरिका सेना का हस्तक्षेप यहां नहीं था तब तालिबानी शासन में लड़कियों को स्कूल जाने की मनाही थी। इसके अलावा उन्हें घर से बाहर निकल कर काम करने और बिना किसी मर्द के साथ घर से बाहर निकलने की भी मनाही थी। तालिबानी शासन के दौरान जो भी उनकी नाफरमानी करता था उन्हें सार्वजनिक जगहों पर पीटा जाता था। ‘Financial Times’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अफगानिस्तान में लोग तालिबान के दहशत की वजह से परेशान हैं। यहां लोग घरों में ऊंची आवाज में नहीं बोलते, म्यूजिक नहीं सुनते और घर की महिलाएं यहां तक की बाजार भी नहीं जाती हैं।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,223फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें