27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल जाना चाहते हो ना, बेशक जाओ,पर योगी ही अगले CM होंगे

बंगाल जाना चाहते हो ना, बेशक जाओ,पर योगी ही अगले CM होंगे

मुनव्वर राणा के विवादित बयान पर नरेंद्र गिरि का पलटवार

Google News Follow

प्रयागराज। शायर मुनव्वर राणा के विवादित बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने उन्हें नसीहत दी है, उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मुनव्वर राणा कट्टरपंथियों के हाथों में खेल रहे हैं,महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि सूबे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है और बीजेपी की सरकार में पिछले साढ़े चार सालों में कोई दंगा भी नहीं हुआ है, यूपी में जब-जब दूसरी सरकारें रही हैं, दंगा हुआ है और मुसलमान असुरक्षित भी रहा है,यूपी में मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित भी है. लेकिन BJP के 2022 में विधानसभा चुनाव जीतने और सीएम योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर मुनव्वर राणा का यूपी को छोड़कर बंगाल में बसने का बयान बेहद हास्यास्पद है।

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि मुनव्वर राणा के बयान से ऐसे लगता है कि उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है, महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि कोई भी कहीं जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है, मुनव्वर राणा भी अगर पश्चिम बंगाल जाना चाहते हैं तो बेशक वह जा सकते हैं. लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि बंगाल भी भारत का ही अंग है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि जहां तक यूपी में अगली सरकार बनने का सवाल है तो अगली सरकार भी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी और सीएम योगी ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी होंगे,नरेंद्र गिरि ने कहा है कि मुनव्वर राणा अगर पश्चिम बंगाल जाना चाहते हैं तो वे तैयारी कर लें और अपना मकान और जमीन बेचकर कभी भी जा सकते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें