29 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटलॉक़डाउन से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे दुकानदार,छूट के लिए उद्धव ठाकरे...

लॉक़डाउन से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे दुकानदार,छूट के लिए उद्धव ठाकरे को देवेंद्र फडणवीस ने लिखा पत्र

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग कि है कि नागपुर सहित उन इलाकों में कोरोना पाबंदियों में छूट दी जाए, जहां अब कोरोना के नए मरीज बहुत कम मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के चलते कई व्यवसायियों ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली है, इस लिए होटलों को खोलने को लेकर राहत दी जाए। फडणवीस ने कहा कि लगातार लॉकडाउन के कारण छोटे व्यवसायी और दुकानदारों की स्थिति काफी खराब है। होटल का व्यवसाय शाम 4 बजे के बाद शुरू होता है लेकिन मौजूदा नियमों के अनुसार होटल को 4 बजे बंद करना पड़ता है। व्यवसायियों को राहत देने की जरूरत है। क्योंकि आर्थिक संकट के कारण चंद्रपुर में एक भोजनालय संचालक ने आत्महत्या कर ली है।

ठाणे के कल्याण में एक व्यापारी और पालघर के नालासोपारा में एक युवक ने भी आत्महत्या की है। उप राजधानी नागपुर में अब हर रोज कोरोना के 5 मरीज ही मिल रहे हैं। नागपुर में पिछले 17 से 27 जुलाई के बीच दस दिनों में 59,948 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 58 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत है। ऐसी स्थिति में पूरा नागपुर बंद रखना उचित नहीं है। नागपुर में कोरोना के नियमों की पाबंदियों को शिथिल करने का फैसला तत्काल लिया जाए। फडणवीस ने कहा कि राज्य के जिन इलाकों में कोरोना का प्रमाण बेहद कम है और परिस्थितियों में काफी सुधार हुआ है, उन इलाकों में लागू कठोर पाबंदियों पर दोबारा विचार करते हुए शिथिलता देने की जरूरत है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें