29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजाधव ने 'क्या खोपड़ी' चलाई! MLA अतुल भातखलकर ने कसा तंज

जाधव ने ‘क्या खोपड़ी’ चलाई! MLA अतुल भातखलकर ने कसा तंज

Google News Follow

मुंबई। शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने ‘क्या खोपड़ी’ पाई है! बाढ़ का ठींकरा किस पर फोड़ना है, आखिरकार इसकी युक्ति निकाल ही ली ! लोगों का आक्रोश कब्र खोद देगा, इसी भर से होश फाख्ता हो गए! बाढ़ के कारण हुए नुकसान का ठींकरा महज प्रशासनिक अफसरों पर फोड़कर वे बरी हो गए हैं! जवाबदेही से ठाकरे सरकार का किस तरह बचाव कर रहे हैं, देखिए ! … लोग यकीन करेंगे क्या इस नौटंकी पर ?  भाजपा नेता एवं MLA अतुल भातखलकर ने MLA भास्कर जाधव पर करारा तंज कसा है।

 ठाकरे सरकार को बचाने फोड़ा अफसरों पर ठींकरा: अतुल भातखलकर ने स्पष्ट किया है कि भास्कर जाधव द्वारा कोंकण में हुई एक मीटिंग में प्रशासनिक अफसरों को जवाबदेह ठहराने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर उनके खिलाफ टिप्पणियाँ हो रही हैं।
जाधव के कारनामे से ठाकरे सरकार की उड़ी हवाइयां: उन्होंने बताया कि कोंकण में आई भीषण बाढ़ के बाद भी सरकारी तंत्र छिन्नभिन्न था। एनडीआरएफ की टीमें बचाव-कार्य के लिए अथक कोशिशें कर पहुँचीं। विरोधी दल नेता भी वहाँ पहुँचे, बावजूद इसके सरकार ने यहां कोई उपाय शुरू नहीं किया, जिससे आम नागरिक ठाकरे सरकार से चिढ़े बैठे हैं। इसका अंदाजा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिपलून दौरे के दौरान हो ही गया होगा।
एक महिला ने झल्लाते हुए गुहार लगाई थी, ‘ केवल आश्वासन मत दो, विधायकों-सांसदों का दो माह का वेतन इधर बढ़ाओ।’ इसी दौरे में भास्कर जाधव की बदसलूकी से ठाकरे सरकार की हवाइयां उड़ गई थीं। उनके एक महिला पर हाथ उगारने की घटना के बाद बाढ़ के कहर से बुरी तरह हैरान-परेशान लोगों में आक्रोश और भड़क उठा था। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का घेराव किया, दुकानदारों-व्यवसाइयों ने याचना की, ‘ अब तो मदद का हाथ बढ़ाओ।’
जनता में खुली नौटंकी की पोल: उनका कहना है कि सत्ताधारियों के कोंकण की तरफ पीठ फेर लिए होने की जगह-जगह चर्चा हो रही है, साथ ही भास्कर जाधव की धूर्तता की पोल भी खुल जाने से उनके प्रशासन पर फोड़े ठींकरे के महज एक नौटंकी होने की जोरदार टीका-टिप्पणियाँ होने लगी हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें