27 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र सरकार जल्द शुरु करेगी ‘डायल 112’ सेवा

महाराष्ट्र सरकार जल्द शुरु करेगी ‘डायल 112’ सेवा

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार जल्द ही राज्यभर में ‘डायल 112’ सेवा शुरू करेगी, जिससे पुलिस को आपात स्थिति में शिकायतकर्ताओं तक जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी। गृह और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रौद्योगिकी संचालित इस सेवा से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शहरी क्षेत्रों में पुलिस प्रतिक्रिया समय 10 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिनट हो जाए। उन्होंने कहा कि इस सेवा के तहत राज्यभर के सभी 45 पुलिस आयुक्तालयों और जिला पुलिस कार्यालयों में अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष होंगे।

पाटिल ने कहा, ‘‘पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले 1,502 चार पहिया और 2,269 दोपहिया वाहनों में मोबाइल डेटा टर्मिनल और जीपीएस प्रणाली होगी। उनमें से, 849 चार पहिया और 1,372 दोपहिया वाहन पहले ही इस प्रणाली से लैस किए जा चुके हैं। प्रौद्योगिकी के जरिये इन वाहनों को चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में तैयार रहने में सक्षम बनाया गया है।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही इस सेवा की शुरुआत करेंगे, लेकिन इससे पहले अगले महीने इसका परीक्षण और सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें