30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमस्पोर्ट्सओलंपिक: महिला हॉकी टीम ने पहली बार बनाई सेमीफाइनल में जगह

ओलंपिक: महिला हॉकी टीम ने पहली बार बनाई सेमीफाइनल में जगह

Google News Follow

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के बाद अब महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। महिला हॉकी टीम ने क़्वार्टर फ़ाइनल के मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से एक मात्र गोल गुरजीत कौर ने किया। भारतीय हॉकी टीम शुरू से ही आस्ट्रेलिया पर अपना दबदबा बनाए रखा।

HISTORY HAS BEEN MADE!!!
#IND beat and knock out world no. 2 #AUS in the quarter-final match of women’s #hockey by 1-0 to seal their spot in SEMI-FINAL for the first time ever!
-Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 2, 2021
भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 4-3 की जीत और बाद में मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन की आयरलैंड पर 2-0 की विजय से शनिवार को 41 वर्षों में पहली बार ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल दागकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
वंदना ओलंपिक में भारत की तरफ से गोलों की हैट्रिक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनीं थीं। हॉकी टीम की फॉर्म को देखते हुए फैन्स सेमीफाइनल में भी इस टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 49 साल बाद ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल का टिकट कटाया। टीम की ओर से से दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें  और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें