28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोरोना का कहर,महाराष्ट्र में 15 हजार 779 बच्चे,हो गए अनाथ,जानें

कोरोना का कहर,महाराष्ट्र में 15 हजार 779 बच्चे,हो गए अनाथ,जानें

Google News Follow

मुंबई। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से महाराष्ट्र में अब तक 15 हजार 779 बच्चों के अनाथ हो गए होने का ह्रदयविदारक तथ्य सामने आया है। इनमें कई बच्चे ऐसे भी हैं, कोरोना में जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।

कोंकण-पुणे का आंकड़ा सर्वाधिक

राज्य भर में कोंकण और पुणे में इस तरह हुए अनाथ बच्चों की संख्या सर्वाधिक है। माता-पिता दोनों को खोने वालों की संख्या राज्य भर में 409 है, जिनमें 267 लड़कों और 223 लड़कियों का समावेश हैं। सबसे ज्यादा 106 अनाथ बच्चे पुणे के हैं, जबकि 104 बच्चे कोंकण के हैं। बाकी जगहों पर नासिक में 94, नागपुर में 86, औरंगाबाद में 62,व अमरावती में अनाथ हो गए 32 बच्चों का समावेश है।

अब तक हुई हैं 1 लाख 32 हजार 948 मौतें

कोंकण क्षेत्र के इन अनाथ बच्चों में मुंबई के 22, ठाणे के 36, रायगढ़ के 15, पालघर के 11, सिंधुदुर्ग के 13 और रत्नागिरी के 7 हैं। ये अनाथ बच्चे अब अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना के संक्रमण की चपेट में आकर महाराष्ट्र में अब तक 1 लाख 32 हजार 948 लोगों की मौत हो चुकी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें