31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने सीएम योगी की तारीफ, कहा- प्रदेश को देखने का...

PM मोदी ने सीएम योगी की तारीफ, कहा- प्रदेश को देखने का नजरिया बदला

पीएम मोदी के भाषण को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से सुना

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने योगी सरकार की गुरुवार को जमकर तारीफ की। इस दौरान पीएम ने उत्तर प्रदेश के पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी के इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है कि यहां के अपराधियों में डर पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीबों, कमजोरों को डराने और धमकाने वालों के मन डर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश का केंद्र बन गया है। पीएम ने कहा कि यूपी की डबल इंजन वाली सरकार राज्य में लगातार विकास कर रही है। दुनिया का प्रदेश को देखने का नजरिया बदला है। इस राज्य को भाई-भतीजावाद और करप्शन ने राज्य को बर्बाद कर दिया। अब उसमें बदलाव हो रहा है।

पीएम ने ने कहा कि आज यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनता के लाभ का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंचे। उत्तर प्रदेश निवेश का केंद्र बन रहा है। दुनिया भर की कंपनियां यहां निवेश करना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश के परिश्रमी लोग आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं। आज हम आजादी के 75 साल पूरे होने का पर्व मना रहे हैं। यह आने वाले 25 सालों के लिए बड़े लक्ष्य और बड़े संकल्पों का अवसर है। इन संकल्पों में यूपी बड़ी जिम्मेदारी और भागीदारी है। पीएम मोदी के इस भाषण को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से सुना।
बीते दशकों में यूपी जो हासिल नहीं कर पाया है। अब उसे हासिल करने की बारी है। यह दशक यूपी में बीते 70 सालों में जो नहीं हो पाया, उसे पूरे करने का वक्त है। यह काम दलितों, महिलाओं और पिछड़ों भागीदारी दिए बिना संभव नहीं है।
बीते समय में शिक्षा से जुड़े दो फैसले ऐसे हैं, जिसका यूपी को बड़ा लाभ होने वाला है। अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी समेत कई भाषाओं में होगी। इससे यूपी के युवाओं को फायदा होगा। एक और अहम फैसला है कि अब मेडिकल शिक्षा में अखिल भारतीय कोटे से ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिलेगा और सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी का रिजर्वेशन मिलेगा। अब तक इसमें यह रिजर्वेशन जारी नहीं था। यह हमारी सरकार ने दिया है और इसी सेशन से इसे लागू किया जाएगा।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी का नाम लिए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां हासिल कर रहे हैं। गोल के बाद गोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए सेल्फ गोल कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला।पीएम मोदी ने कहा कि देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं। ये लोग देश का समय और देश की भावना दोनों को आहत कर रहे हैं। भारत की संसद का ये लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से निरंतर अपमान कर रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें