29 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियाडंका...पीएम बोले-मत रोओ,आवाज यहां तक आ रही,देश आपके साथ

डंका…पीएम बोले-मत रोओ,आवाज यहां तक आ रही,देश आपके साथ

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में मेडल ना जीत पाईं लेकिन उनका खेल देखकर हर किसी ने कहा खूब लड़ीं मर्दानी। देश की बेटियां ग्रेट ब्रिटेन से मुकाबला हार गई है, लेकिन पूरी दुनिया में इन खिलाड़ियों के नाम का डंका बजा है। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन आखिरी क्वार्टर में ब्रिटेन के गोल के बाद भारत बढ़त नहीं बना पाई और 4-3 से ये मुकाबला गवां दिया। पीएम मोदी ने फोन पर महिला हॉकी टीम से बात की। पीएम मोदी ने टीम का हौसला बढ़ाया जमकर तारीफ की। पीएम मोदी की बात सुन भावुक हो गईं देश की बेटियां। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने मैदान में जो पसीना बहाया वो आज देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम को मिल रही हैं बधाइयां
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के पिता ने कहा कि यह हार नहीं बल्कि महिला हॉकी टीम द्वारा किए गए प्रयास की जीत है। वापसी पर रानी का खुशी-खुशी स्वागत किया जाएगा। भविष्य में कई लड़कियों को प्रेरित करेगी महिला हॉकी टीम।वहीं भारतीय महिला टीम के कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन से हारने पर हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल की मां भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि हार-जीत तो खेल का हिस्सा है। उन्हें यकीन है कि टीम फिर से जीतेगी। गुरजीत कौर के भाई गुरचरण सिंह ने कहा कि यह वास्तव में नुकसान नहीं है। हमारी लड़कियों को इतनी दूर तक पहुंचना हमारे लिए गर्व की बात है।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें