29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमस्पोर्ट्सWorld Ranking: 14 एथलीटों को पछाड़ नीरज ने हासिल किया यह मुकाम,पढ़ें

World Ranking: 14 एथलीटों को पछाड़ नीरज ने हासिल किया यह मुकाम,पढ़ें

Google News Follow

नई दिल्ली।  टोक्यो ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स में भी झंडा गाड़ दिया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी रैंकिंग में भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने टोक्यो ओलपिंक में गोल्ड मेडल जितने के बाद 14 एथलीटों को पछाड़ते हुए लंबी छलांग लगाई है। बता दें कि टोक्यो ओलपिंक में भाग लेने से पहले नीरज चोपड़ा की रैंकिंग 16 थी।

नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत की तरफ से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। उन्होंने 87.58 मीटर का थ्रो कर यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की। वहीं अगर रैंकिंग की बात की जाए तो नीरज विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में 1315 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उनसे आगे सिर्फ जर्मनी के जोहांस वेटर हैं जिनके 1396 अंक हैं और वह पहले स्थान पर हैं। वेटर साल 2021 में सात बार 90 से अधिक मीटर दूर भाला फेंक चुके हैं।  हालांकि टोक्यो ओलंपिक में जोहांस वेटर भारत के नीरज चोपड़ा के आगे टिक नहीं पाए।
इस दौरान वह एक बार भी 90 मीटर दूरी तक भाला नहीं फेंक सके। जर्मनी के इस खिलाड़ी को भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन वह अपने बेस्ट थ्रो 82.52  के साथ नौवें स्थान पर रहे और ओलंपिक फाइनल से बाहर हो गए। विश्व एथलेक्टिस रैंकिंग में पोलैंड के मार्सिन क्रुकोव्सकी 1302 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले याकूब वडलेज्चो के 1298 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, जर्मनी के जुलियन वेबर 1291 अंकों के साथ पांचवीं पायदान पर हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें