31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र जाकर UNGA को कर सकते...

पीएम मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र जाकर UNGA को कर सकते हैं संबोधित

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र जाकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी महासभा की उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करने वाली सूची में पीएम मोदी का नाम शामिल है। महासभा का 76 वां सत्र 14 सितंबर से शुरू होगा। 21 सितम्बर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व्यक्तिगत रूप से सम्बोधित करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में आम चर्चा के लिए वक्ताओं की पहली अंतिम सूची के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 25 सितंबर की सुबह उच्च स्तरीय सत्र में भाषण देंगे। वह उस दिन के लिए सूचीबद्ध पहले नेता हैं। इससे पहले 2019 में, मोदी उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के लिए न्यूयॉर्क गए थे। पिछले साल, पीएम मोदी समेत विश्व नेताओं ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के लिए पहले से रिकॉर्डेड वीडियो भाषण सौंपे थे, क्योंकि राष्ट्र प्रमुख और सरकार कोरोना वायरस महामारी के कारण वार्षिक सभा में खुद से मौजूद नहीं रह सकते थे। यह संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार था जब उच्च स्तरीय सत्र ऑनलाइन हुआ था।
इस साल भी, विश्व के नेताओं के लिए पूर्व-दर्ज बयान भेजने का विकल्प खुला रखा गया है क्योंकि दुनिया भर के कई देशों में महामारी का प्रकोप अब भी जारी है। आम चर्चा 21 सितंबर से शुरू होगी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व्यक्तिगत रूप से सत्र को संबोधित करने वाले हैं, जो अमेरिकी नेता के रूप में विश्व संगठन में उनका पहला संबोधन होगा। जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई नेता स्कॉट मॉरिसन भी 24 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से आम चर्चा को संबोधित करने के लिए सूचीबद्ध हैं। ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के नेताओं के व्यक्तिगत रूप से महासभा सत्र में भाग लेने की उम्मीद है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें