27.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियामैनपुरी का नाम बदलेगा, जिला पंचायत की बैठक में आया इस नाम...

मैनपुरी का नाम बदलेगा, जिला पंचायत की बैठक में आया इस नाम का प्रस्ताव

Google News Follow

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का नाम बदलने की तैयारी हो रही है। यहां की जिला पंचायत की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव में मैनपुरी का नाम मयन नगर करने की मांग उठ रही है। हालांकि प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई है। इसे अगले बैठक के लिए टाल दिया गया है।

 बता दें कि सोमवार को मैनपुरी में जिला पंचायत की पहली बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया भी मौजूद थीं। उनके सामने यह प्रस्ताव रखा गया कि मैनपुरी का नाम मयन नगर रखा जाए ,लेकिन कई सदस्यों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते यह प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। इस बैठक में मौजूद कई सदस्यों ने कहा कि वह प्रस्ताव को समझने के लिए थोड़ा और वक्त चाहते हैं।
इससे पहले फिरोजाबाद जिले का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। 31 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें फिरोजाबाद का नाम बदल कर चंद्रनगर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था इसके साथ ही बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 21 करोड़ रुपये विकास कार्यों में खर्च किए जाने को भी अनुमति दी गई थी। फिरोजाबाद जिला का प्राचीन नाम चंद्रनगर था। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई शहरों के नाम में बदलाव किया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें