29.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमबॉलीवुडराम के रोल में नजर आ सकते हैं रणबीर, इस अभिनेता को...

राम के रोल में नजर आ सकते हैं रणबीर, इस अभिनेता को किया रिप्लेस

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड में जल्द ही रामायण पर आधारित एक फिल्म आ सकती है। यह फिल्म बड़े बजट की होगी जिसमें रणबीर कपूर राम के रोल में दिखी दे सकते हैं। यह फिल्म बॉलीवुड फिल्म निर्माता मधु मेंटेना बना रहे हैं ,जिसका निर्देशन दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी करेंगे।

बीते काफी वक्त से सुर्खियों में है कि नितेश तिवारी की इस मेगा बजट प्रोजेक्ट रामायण फिल्म में प्रभु राम के किरदार में महेश बाबू नजर आएंगे। कहा जा रहा था मेकर्स ने महेश की मासूमियत आदि के आधार पर उनको फिल्म में लेने का फैसला लिया है।  हालांकि महेश बाबू ने डायरेक्टर राजामौली को अपनी डेट्स पहले से दे रखी हैं।  दरअसल महेश और राजामौली जल्द ही एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। यही कारण है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेश बाबू ने रामायण फिल्म के राम जैसे अहम रोल को मना कर दिया है। हालांकि इस पर किसी प्रकार की आधिकारिक मुहर नही लगी है।
ऐसे में कहा जा रहा है अब रामायण के लिए मेकर्स रणबीर कपूर को लेने वाले हैं। खबरों के अनुसार महेश बाबू की तरफ से ना होने के बाद मेकर्स ने रणबीर कपूर को साइन करने का फैसला किया है। वहीं, पीपिंगमून की ताजा रिपोर्ट की मानें तो नितेश तिवारी ने खुद रणबीर कपूर को रामायण में भगवान राम बनने का ऑफर दिया है। हालांकि कि रणबीर अभी लव रंजन की फिल्म में बिजी हैं, ऐसे में वह जल्द ही इस पर फैसला ले सकते हैं। अगर रणबीर इसके लिए हां कहते हैं, तो ये उनके करियर की बेहद अहम फिल्म होने वाली है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें