29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाकल्याण सिंह की हालत बिगड़ी

कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी

Google News Follow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश  के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ गई है। उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया है. इतना ही नहीं वह सामान्य रूप से पेशाब भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। एसजीपीजीआईएमएस के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया है कि कल्याण सिंह को वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। धीमान ने कहा कि देखते हैं आज शाम या शनिवार तक उनकी हालत में कितना सुधार होता है।

आरके धीमान के हवाले से किए गए ट्वीट में लिखा है कि कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया है। बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब है। एसजीपीजीआई  में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह  की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। वे 89 वर्ष के हैं. बता दें कि यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।

यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था। संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें