30.7 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबारिश से मुंबई का मौसम हुआ सुहाना

बारिश से मुंबई का मौसम हुआ सुहाना

Google News Follow

Related

मुंबई। मायानगरी में लगातार कई दिनों से बारिश होने से कहीं परेशानी तो कहीं मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। रिमझिम बारिश से मुंबई का मौसम सुहाना हो गया है। शहर और आसापास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश का आनंद लेने के लिए लोग सड़कों टहलते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश लगातार हो रही है।

पिछले कुछ दिनों से रूक-रूक कर बारिश होने से मुंबई में सुबह ठंड सी भी लगने लगी है। समुद्री तटों पर लोग घूमने के लिए भी निकल पड़े। अक्सर देखा गया है कि मुंबई की बारिश तेजगति से आने से सड़कें तालाब हो जाती हैं, मगर पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। सड़कों पर भीड़भाड़ में भी उमस नहीं हो रही है। पिछले कुछ दिनों से बोरिवली,कांदिवली, चेंबूर,मुलुंड,अंधेरी व कुलाबा आदि क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,391फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें